🔴 BREAKING NEWS
📋
💼 Sarkari Yojana N/A

Bihar Labour Card Online Registration 2026

📄
Bihar Labour Card Online Registration 2026

🚂 Bihar Labour Card Online Registration 2026 – अब ऑनलाइन बनेगा लेबर कार्ड, यहाँ से करें आवेदन

बिहार सरकार द्वारा अब राज्य के श्रमिकों, मजदूरों एवं कामगारों का लेबर कार्ड ऑनलाइन बनाया जाएगा। पहले यह आवेदन ऑफलाइन होता था, अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है और लेबर कार्ड धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

🟠 Applications Open — Last Date: Updated Soon

📝 योजना का संक्षिप्त विवरण

विवरण (Details) जानकारी (Information)
योजना का नाम Bihar Labour Card Online Registration 2026
विभाग बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
सहायता राशि ₹5,000/-
आवेदन मोड Online / Offline
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 60 वर्ष

📅 महत्वपूर्ण तिथियां

Event Date
Online Apply Start 01.07.2026
Online Last Date अपडेट जल्द होगा
Correction लागू नहीं

🎓 लेबर कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है

  • भवन एवं सड़क निर्माण कार्य में संलग्न अकुशल कोटि के कामगार
  • राज मिस्त्री एवं उसका हेल्पर
  • बढ़ई, लोहार, पेंटर
  • भवन में बिजली संबंधी कार्य करने वाले इलेक्ट्रिशियन
  • फर्श/फ्लोर टाइल्स का कार्य करने वाले मिस्त्री तथा सहायक
  • सेंट्रिंग एवं लोहा बांधने का कार्य करने वाले
  • गेट, ग्रिल एवं वेल्डिंग का कार्य करने वाले
  • कंक्रीट मिश्रण/मिक्सर मशीन चलाने तथा कंक्रीट ढोने वाले
  • सीमेन्ट, गारा मिक्स ढोने वाली महिला कामगार (रेजा)
  • रोलर चालक
  • सड़क, पुल एवं बांध निर्माण कार्य में लगे मजदूर
  • आधुनिक यंत्र चलाने वाले निर्माण मजदूर
  • निर्माण कार्य में लगे चौकीदार
  • प्लम्बर, फीटर (जल प्रबंधन कार्य)
  • ईंट निर्माण एवं पत्थर तोड़ने के कार्य में लगे मजदूर
  • रेलवे, टेलीफोन, हवाई अड्डा निर्माण में लगे अकुशल अस्थायी कामगार
  • मनरेगा कार्य में संलग्न मजदूर (बागवानी एवं वानिकी को छोड़कर)

💰 लेबर कार्ड धारकों को मिलने वाली सहायता राशि

योजना का नाम सहायता राशि
वस्त्र सहायता योजना (प्रति वर्ष) ₹5,000/-
साईकिल क्रय योजना ₹3,500/-
वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना ₹3,000/-
औजार क्रय योजना ₹15,000/-
विवाह के लिए वित्तीय सहायता ₹50,000/-
भवन मरम्मती अनुदान योजना ₹20,000/-
मृत्यु लाभ (स्वाभाविक मृत्यु) ₹2,00,000/-
मृत्यु लाभ (दुर्घटना मृत्यु) ₹4,00,000/-

⚠️ जरूरी सूचना: किसी भी सरकारी योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए आपका बैंक खाता DBT लिंक होना अनिवार्य है, अन्यथा पैसा नहीं आएगा।

📥 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  1. सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट करके अच्छे से भरें।
  2. फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  3. अपने ब्लॉक के पंचायत रोजगार सेवक के पास फॉर्म और ₹50 पंजीकरण शुल्क जमा करें।
  4. आवेदन स्वीकृत होने पर आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
  5. लेबर कार्ड बन जाने के बाद ₹5,000 आपके बैंक खाते में आएँगे।

📄 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • 90 दिनों तक कार्य करने का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध न हो तो स्वयं घोषणा पत्र)

🔗 Important Links

🟢 Apply Online (Link 1)

🟢 Apply Online (Link 2)

🟠 Offline Application Form

🟠 Official Notification PDF

🌐 Official Website


📲 Stay Connected with SARKARIMARG

Get Instant Updates on Your Phone! Join our channels for real-time notifications.

📱 Telegram Channel 💬 WhatsApp Updates 📘 Facebook Page

📱 Download our Android & iOS apps for instant notifications

⚠️ Disclaimer: यह जानकारी Official Notification पर आधारित है। आवेदन करने से पहले Official Website पर जाकर सभी details verify करें। किसी भी बदलाव के लिए Official Source को प्राथमिकता दें।

Get Instant Updates on Your Phone!

Join our channels for real-time notifications

📤
Share This Notification
Results Latest Jobs Admit Card Answer Key Syllabus Admission Sarkari Yojana University Update Offline Forms